द हैबिटेट के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू, कुणाल ने तोड़फोड़ का वीडियो किया शेयर

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा के दिए गए बयानों को लेकर सियासत गर्म है. उन्होंने अपने एक शो में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया था. जिसके बाद वो विवादों में आ गए थे. इसके बाद बीएमसी ने उस स्टूडियो जहां कुणाल कामरा ने शो किया था द हैबिटेट के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया. वहीं स्टूडियो द हेबिटेट पर तोड़फोड़ भी गई. अब कुणाल ने X पर तोड़फोड़ की वीडियो के साथ पोस्ट किया है.

इसमें उन्होंने 23 मार्च की रात जो स्टूडियो द हेबिटेट में हमला हुआ और उसके बाद जिस तरह बयानबाजी चल रही है उसपर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में “हम होंगे कंगाल, हम होंगे कंगाल एक दिन” ये गाना गाया है. इसमे सारे फुटेज 23 मार्च और 24 मार्च  के एडिट कर डाले गए है.

वीडियो में कुणाल कामरा ने कहा- ‘हम होंगे कंगाल एक दिन. मन में अंधविश्वास देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन. होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों  ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन…मन में नथूराम और हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन. होगा गाय का प्रचार, लेके हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार, एक दिन…जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार हम होंगे कंगाल एक दिन.’

कुणाल ने शो में एकनाथ शिंदे पर कमेंट करते हुए कहा था- ‘पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर हो गई. फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर हो गई. एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई. सब कन्फ्यूज हो गए. चालू एक शख्स ने किया था. वो मुंबई में एक बहुत बढ़िया जिला है, ठाणे वहां से आते हैं. ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आखों में चश्मा हाय. एक झलक दिखलाए कभी गुवाहटी में छिप जाए. मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए. हाय. मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसी में छेद कर जाए.’

कुणाल के इस कमेंट को लेकर विवाद चल रहा है. स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई. इस मामले में कुणाल ने कहा कि उनके खिलाफ की गई किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और कोर्ट को को-ऑपरेट करने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने ये भी कहा-  ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा. मैंने जो कहा वो बिल्कुल वही है जो श्री अजित पवार पहले उपमुख्यमंत्री ने दूसरे उपमुख्यमंत्री के बारे में कहा था. मैं इस भीड़ से नहीं डरता.’

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई