Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रांची में आदिवासी संगठनों का बंद, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

रांची, 22 मार्च 2025झारखंड की राजधानी रांची में आज आदिवासी संगठनों के आह्वान पर बंद का आयोजन किया गया है। यह विरोध प्रदर्शन सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बंद के चलते रांची पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकान और परीक्षार्थियों को छूट दी गई है। कई स्कूलों को एहतियातन बंद रखा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले आदिवासी संगठनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

इस बीच, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र भी जारी है, और विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठा रहे हैं। लेकिन रांची में हो रहे बंद और चक्का जाम के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई