यूट्यूब देखकर 59 साली की महिला ने किया एवरेस्ट फतह

केरल

केरल की रहने वाली दर्जी वसंती चेरुवेटिल ने 59 साल की उम्र में एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर नई उपलब्धि हासिल कर ली है। पेशे से दर्जी का काम करने वाली वसंती चेरुवेटिल ने ये हैरोतंगेज़ कारनामा किया है। और ये सुनने में अजीब उस समय लगता है, जब किसी 59 साल की महिला ने बिना किसी ट्रेनिंग के ये कारनामा किया हो। जी हां वसंती चेरुवेटिल ने बिना किसी ट्रेनिंग के ही एवरेस्ट पर फतह हासिल की है।

वसंती चेरुवेटिल यूट्यूब को अपना गुरु मानती है। उन्होंने यूट्यूब से टिप्स लेकर अकेले ही एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वसंती चेरुवेटिल ने 15 फरवरी 2025 को नेपाल के सुरके से यात्रा शुरू की थी, जो 23 फरवरी को सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर पूरी हुई। वसंती चेरुवेटिल ने 59 साल की उम्र में ये उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

केरल की वसंती चेरुवेटिल ने यूट्यूब वीडियो की मदद से ट्रेकिंग की बुनियादी तकनीकें सीखी और सफर के दौरान बेहतर संवाद के लिए हिंदी भी सीखी। 15 फरवरी 2025 को नेपाल के सुरके से शुरू हुई उनकी यात्रा 23 फरवरी को सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर पूरी हुई। उनके इस उपलंब्धी के पीछे चार महीने की कठिन तैयारी थी।

वसंती चेरुवेटिल ने रोज सुबह उठाकर 3 घंटे की वॉक की, साथ ही ट्रैकिंग बूट पहनकर अभ्यास किया और शाम को रोजाना 5 से 6 किलोमीटर की ट्रैकिंग की। उनके इस सफर में कई चुनौतियां भी आई, लेकिन उन्होंने हार नहीं माना। इस दौरान लुकला के लिए उनकी फ्लाइट रद्द हो गई थी, जिसके बाद एक जर्मन दंपत्ति की मदद से उन्होंने एक पोर्टर की व्यवस्था की।

जिसके बाद वसंती चेरुवेटिल बिना किरी गाइड के कठिन रास्तों पर आगे बढाती रही। साथ ही उन्होंने ऊंचाई पर सांस की परेशानी से बचने के लिए कई बार आराम भी किया। बता दें वसंती ने अपने पति लक्ष्मणन को डेढ़ साल पहले अल्जाइमर कारण खो दिया था। वसंती की माने तो वह जल्द ही 60 साल की हो जाएंगी उसके बाद बाद भी उनकी यात्रा जारी रहेगी।

वसंती चेरुवेटिल की ये पहली सोलो यात्रा नहीं थी। मई साल 2024 में उन्होंने अकेले ही थाईलैंड की यात्रा की, जिससे उन्होंने सामाजिक मान्यताओं को तोडा। इस काम के लिए उनके दोनों बेटों ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया। लेकिन उन्होंने ट्रैकिंग की ज्यादातर लागत अपनी सिलाई की कमाई से ही पूरी की। अब वसंती चेरुवेटिल का अगला लक्ष्य चीन की महान दीवार देखना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button