मक्के के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी तलाश में

दुर्ग।  दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में मक्के के खेत में एक युवक का शव मिला। युवक झारखंड का रहने वाला था और बेंगलुरु में काम करता था। वह अपने दो दोस्तों के साथ ट्रेन से झारखंड जा रहा था, लेकिन भिलाई में उतरने के बाद उसकी लाश मिली।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह किसान चूड़ामणि निर्मलकर ने शव मिलने की सूचना दी। शव सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते में एक मक्के के खेत के पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि युवक का नाम आनंद साय था, जो झारखंड के सिमडेगा जिले का निवासी था। आनंद साय बेंगलुरु में एक फिशरीज कंपनी में काम करता था। वह दो दोस्तों भक्तू पैंकरा और प्रकाश के साथ झारखंड वापस जा रहा था। परिजनों को उसने बताया था कि वह ट्रेन से घर लौट रहा है, लेकिन रास्ते में वह लापता हो गया।

दोस्तों ने परिजनों को सूचित किया कि वह भिलाई के पास कहीं उतर गया है या किसी हादसे का शिकार हो सकता है। पुलिस ने जानकारी के बाद युवक की पहचान की। मंगलवार रात उसे सिरसाकला स्थित एक होटल में नाश्ता करते हुए देखा गया था। उसके बाद बुधवार को उसकी लाश मक्के के खेत में मिली। गांववासियों ने बताया कि रात में कुत्ते किसी आदमी को दौड़ा रहे थे, और वह खेत की तरफ भागता हुआ गया था। युवक का शव औंधे मुंह गिरा हुआ था, और उसके शरीर पर जलने के निशान पाए गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button