प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें पति को भेजी, फिर कर दी प्रेमिका की पिटाई…

बिलासपुर
कोनी क्षेत्र की एक महिला, जो रोजी-मजदूरी करती है, अपने पूर्व प्रेमी की ब्लैकमेलिंग और हिंसा का शिकार हुई। महिला का करीब एक साल पहले राजमिस्त्री ओम नारायण साहू के साथ प्रेम संबंध बना था, जो उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके घर भी आता-जाता था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, और राजमिस्त्री ने गुपचुप तरीके से महिला की अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में ले लीं। कुछ समय बाद महिला के पति को उनके संबंधों की भनक लग गई, जिसके बाद महिला ने प्रेमी से दूरी बना ली और चार महीने से बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर प्रेमी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया और जब उसने इनकार किया, तो उसे अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी दी। महिला के विरोध के बावजूद, आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के पति को मोबाइल पर ये तस्वीरें भेज दीं, जिससे पति-पत्नी के बीच तलाक तक की नौबत आ गई। इस विवाद को सुलझाने के लिए महिला प्रेमी के गांव अमाली, कोटा गई और उसकी पत्नी के सामने पूरी बात रखी, लेकिन प्रेमी ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया। जब महिला घर लौटी, तो प्रेमी वहां पहुंच गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल महिला ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शून्य में मामला कायम कर उसे कोनी थाना में ट्रांसफर कर दिया है यहां जांच शुरू कर दी गई है





