योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान पर बवाल

सुल्तानपुर:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सात दारोगाओं (पुलिस इंस्पेक्टर) के हाथ-पैर तुड़वाए और उन्हें गड्ढे में फिंकवा दिया

क्या कहा संजय निषाद ने?

18 मार्च को सुल्तानपुर के मदारडीह गांव में आयोजित जनाधिकार यात्रा के दौरान संजय निषाद ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “मैं यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं, मैंने सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर और उन्हें गड्ढे में फिंकवाकर यह मुकाम हासिल किया है। अगर जरूरत पड़ी, तो आगे भी ऐसा होगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके समुदाय के निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया है। उन्होंने मंच से पुलिस को निर्देश दिया कि निषाद समाज के युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कराया जाएगा

होली विवाद से जुड़ा मामला

14 मार्च को होली के दिन सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में निषाद और दलित समुदाय के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले पर संजय निषाद ने सार्वजनिक मंच से पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई और कहा कि निषाद समाज के निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है।

बयान पर बढ़ा विवाद

संजय निषाद के इस बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संजय निषाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस बयान को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भी सक्रिय हो गई है, और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई