Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया, पूछे कई सवाल

अमेरिकी पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट था, जो तीन घंटे तक चला। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन, हिमालय में बिताए वर्षों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा के बारे में खुलकर बात की। इस पॉडकास्ट का प्रसारण आज शाम 5:30 बजे किया जाएगा।

कौन हैं लेक्स फ्रिडमैन?

लेक्स फ्रिडमैन एक रूसी मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और एआई विशेषज्ञ हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1983 को ताजिकिस्तान में हुआ था और वे मास्को में पले-बढ़े। बाद में उनका परिवार अमेरिका चला गया। फ्रिडमैन ने फिलाडेल्फिया की ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से जुड़ गए, जहां वे मानव-केंद्रित एआई और मशीन लर्निंग पर शोध करते हैं।

पॉडकास्ट की दुनिया में हैं प्रसिद्ध

लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्टिंग की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने 2018 से पॉडकास्टिंग शुरू की और तब से वे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति और खेल जगत की नामचीन हस्तियों के इंटरव्यू ले चुके हैं।

इन हस्तियों का ले चुके हैं इंटरव्यू

लेक्स फ्रिडमैन ने अपने पॉडकास्ट में कई चर्चित हस्तियों का इंटरव्यू लिया है। इनमें स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल हैं। अब इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी जुड़ गया है।

जनवरी में जताई थी इच्छा

लेक्स फ्रिडमैन ने इस साल जनवरी में पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट करने की इच्छा जताई थी। 19 जनवरी को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि वे भारत आने और पीएम मोदी से बातचीत करने को लेकर उत्साहित हैं। यह उनका पहला भारत दौरा भी था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन और राजनीति से जुड़े विषयों पर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें भारत का भविष्य, राजनीति, समाज और उनके निजी अनुभव शामिल रहे। उनके इस पॉडकास्ट का देश-विदेश में बड़ी उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई