अमृतसर मंदिर में बम धमाका, बाइक सवार आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम; झंडा लगाकर पहुंचे थे आरोपी

अमृतसर। अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में एक धमाका हुआ। यह हमला बाइक सवार दो युवकों ने किया, जिन्होंने मंदिर पर बम जैसी वस्तु फेंकी। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ देर तक मंदिर के बाहर खड़े रहने के बाद विस्फोटक फेंक दिया।

धमाके के बाद मंदिर में सो रहे पुजारी मुरारी लाल शर्मा बाल-बाल बच गए। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मंदिर में हुआ नुकसान

हमलावरों ने बम मंदिर की पहली मंजिल पर फेंका, जिससे वहां का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने इसे ढक दिया है और मामले की जांच जारी है।

धमाके की स्थिति

यह हमला पंजाब में पिछले कुछ महीनों में हुए धमाकों का हिस्सा है। अब तक अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 12 धमाके हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर धमाके पुलिस थानों और चौकियों के पास हुए थे। मंदिर पर हुए इस हमले को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं और जांच जारी रखी है।

अब तक हुए 12 धमाके

24 नवंबर- अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया गया था। हालांकि, यह फटा नहीं। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां ने ली थी, जबकि इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पकड़ चुकी है। उनसे हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।

27 नवंबर- गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। यह हमला भी बंद चौकी में हुआ था।

2 दिसंबर- एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस मामले में भी पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था और उनसे हथियार बरामद किए गए थे।

4 दिसंबर- मजीठा थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ तो पुलिस ने हमला मानने से ही इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि उनके एक कर्मी की बाइक का टायर फटा है। हालांकि, इलाके के पूर्व विधायक बिक्रम मजीठिया ने थाने की तस्वीरों के साथ इसे आतंकी घटना बताया था।

13 दिसंबर- अलीवाल बटाला थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस घटना की जिम्मेदारी भी हैप्पी पासियां और उसके साथी ने ली थी। इस घटना को भी रात के समय ही अंजाम दिया गया।

17 दिसंबर- इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड विस्फोट किया गया। सुबह जब खबर फैली तो पुलिस कमिश्नर और लोकल पुलिस ने इसे ब्लास्ट नहीं बताया, लेकिन दोपहर DGP पंजाब खुद अमृतसर पहुंचे और उन्होंने माना कि यह एक आतंकी घटना थी और बम फोड़ा गया था।

19 दिसंबर- पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुरदासपुर जिले की बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाला पर आतंकी हमला हुआ। पुलिस द्वारा किसी मामले में जब्त किए गए ऑटो पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।

21 दिसंबर- गुरदासपुर के कलानौर क्षेत्र में बंगा वडाला गांव की पुलिस चौकी रात को धमाके से दहल गई। इस हमले की जिम्मेदारी भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली थी।

19 जनवरी- अमृतसर की गुमटाला चौकी पर धमाका हुआ था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

16 जनवरी- अमृतसर जिले के गांव जैंतीपुर में रात को शराब कारोबारी अमनदीप जैंतीपुरिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ।

3 फरवरी- अमृतसर के फतेहगढ़ चूडियां रोड स्थित बंद पड़ी पुलिस चौकी को आतंकियों ने निशाना बनाया था। ये भी लो इंटेंसिटी धमाका था और पुलिस ने इसे ग्रेनेड हमला मानने से मना किया था।

14 फरवरी- गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर को टारगेट किया। यह लो इंटेंसिटी धमाका था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई