Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आरा: तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की दिनदहाड़े डकैती

आरा:बिहार के आरा में बेखौफ बदमाशों ने तनिष्क के ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दिया। यह वारदात भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के डॉप चौक स्थित शोरूम में हुई, जहां 6 से 8 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने 20 मिनट में ही 25 करोड़ से अधिक के सोने और हीरे के जेवर लूट लिए।

20 मिनट में 25 करोड़ की लूट

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह शोरूम खुलते ही हुई। पहले दो बदमाश ग्राहक बनकर अंदर घुसे और सुरक्षा गार्ड को तमंचे के बल पर काबू कर लिया। फिर तीन और बदमाश अंदर आए और सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद बाकी बदमाशों ने शोरूम में रखे बेशकीमती जेवर समेटने शुरू कर दिए। इस दौरान, कीमती गहनों की जानकारी नहीं देने पर एक सेल्समैन पर तमंचे के बट से हमला भी किया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

डकैतों ने अपने चेहरे नहीं ढके और न ही किसी तरह का डर दिखाया। लूट के बाद वे आराम से बाहर निकले और अलग-अलग दिशाओं में बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। इसमें 20 मिनट तक बदमाशों की गतिविधियां कैद हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डकैत वारदात के बाद छपरा की ओर भागे हैं। पुलिस ने दियारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है। स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि स्टोर में करीब 50 करोड़ के जेवर मौजूद थे, जिनमें से 25 करोड़ से अधिक के गहने लूट लिए गए।

शोरूम में घटना के समय 25 से ज्यादा स्टाफ मौजूद थे। पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। शहर में इतनी बड़ी डकैती से व्यापारियों और आम जनता में दहशत का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई