धान उपार्जन केंद्र में EOW की रेड, अफसर-कर्मचारियों से पूछताछ जारी

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के सरहरी धान खरीदी केंद्र में 3 मार्च को जबलपुर EOW ने छापामार कार्रवाई की। जांच में यहां निगवानी गोदाम में गड़बड़ी पाई गई।

शासकीय कागजों में दर्ज आंकड़ों के मुकाबले 1050 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस पर EOW ने मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड के जिला कार्यालय से दस्तावेज़ मांगे हैं। विभाग में इस गड़बड़ी के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रबंधक अशोक सिंह ने गड़बड़ी की बात मानी, लेकिन उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया। उनका कहना है कि गड़बड़ी हुई है, तो इसकी भरपाई संबंधित लोगों से की जाएगी। वहीं, इस मामले में नान विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमराज को कलेक्टर के निर्देश पर हटा दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई