Smuggling:कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की सोना तस्करी में गिरफ्तारी: जब्त 14.8 किलो सोने का क्या होगा?

Smuggling:बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 14.8 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों के अनुसार, वह 3 मार्च की रात दुबई से लौटी थीं और कपड़ों में छिपाकर सोना ला रही थीं। संदेह के आधार पर अधिकारियों ने उनकी जांच की और यह सोना जब्त कर लिया।

जब्त सोने का क्या होगा?

कस्टम विभाग जब्त किए गए सोने को अपने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखता है। आरोपी को सोने के स्रोत के बारे में लिखित जवाब देना होता है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता, तो सोना जब्त कर लिया जाता है और आगे की प्रक्रिया शुरू होती है।

इसके बाद, सोना कस्टम विभाग के डिस्पोजल डिपार्टमेंट में जाता है और इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की टकसाल में भेजा जाता है। यहां इसे 999.5 शुद्धता वाले गोल्ड बार्स में परिवर्तित किया जाता है। फिर इसे कस्टम विभाग को लौटा दिया जाता है, जो इसे दोबारा RBI को सौंपता है।

सोने की नीलामी प्रक्रिया

RBI इस सोने की नीलामी करता है, जिसके लिए टेंडर जारी किए जाते हैं। सबसे ऊंची बोली लगाने वाला व्यक्ति भुगतान करके इसे खरीद सकता है। नीलामी से प्राप्त राशि से सेवा शुल्क घटाकर शेष रकम कस्टम विभाग को भेज दी जाती है।

रान्या राव की न्यायिक हिरासत

गिरफ्तारी के बाद रान्या को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने कमर, पैर और अन्य हिस्सों में टेप और मॉडिफाइड जैकेट व रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल कर सोना छिपाया था। पिछले 15 दिनों में उनकी चार बार दुबई यात्रा के कारण वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई