15 लाख की शराब पर अफसरों ने चलवाया बुलडोजर, कप्तान के निर्देश पर एक्शन

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में जब्त की गई शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई थाना चकरभाठा परिसर में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई।

अफसरों की मौजूदगी में शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से नष्ट किया गया। जिस शराब को नष्ट किया गया है, वो शराब  शराब आबकारी अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न थानों से जब्त की गई थी। यह कार्रवाई एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें जिलेभर के थाना प्रभारी, आबकारी अधिकारी और राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। यह शराब 2020 के मामलों से संबंधित थी और न्यायालय के आदेश के बाद इसे नष्ट किया गया।

इस वैरिएटी की इतनी शराब नष्ट की अफसरों ने

इस नष्ट की गई शराब में 123 लीटर अंग्रेजी शराब थी, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये थी। इसके अलावा, 1,600 लीटर देशी शराब और 6,678 लीटर महुआ शराब भी नष्ट की गई। इन शराबों की कुल कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान

पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई से शराब माफियाओं को कड़ा संदेश दिया जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button