भारत की जीत के 5 बड़े फैक्टर, ऐसे पहुंची इंडिया फ़ाइनल में…

भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के कई important फैक्टर्स रहे, जिन्होंने इस मैच में भारत को विजयी बनाया। और फाइनल्स तक पंहुचा दिया, तो आज बात उन्ही फैक्टर्स पर

1 कोहली की पारी भारत की जीत का बड़ा फैक्टर बनी. ओपनर शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस स्थिति में कोहली ने पारी को संभाला. उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए. विराट की इस पारी में 5 चौके भी शामिल रहे.

2 भारत की स्पिन गेंदबाजी, खासतौर पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चैलेंज किया और विकेट लेने में सफल रहे। उनकी स्मार्ट गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
3 इसी के साथ मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी ने भी ने इस जीत में इम्पोर्टेन्ट रोल निभाया सिराज ने क्रीज पर रहते हुए सटीक यॉर्कर और बाउंसर फेंके, जिससे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दबाव में आए।

4 अय्यर और विराट के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के दौरान श्रेयस ने 45 रनों का योगदान दिया. इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को स्थिर किया.
5 इसके बाद आखिरी ओवरों में पांड्या ने माहौल ही बदल दिया. उन्होंने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए.
अब टीम इंडिया टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेलेगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई