CG Breaking:सेक्स सीडी कांड: रायपुर कोर्ट में सुनवाई, भूपेश बघेल सहित आरोपी हुए पेश

CG Breaking:रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर कोर्ट में आज फिर सुनवाई हो रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सहित अन्य आरोपी कोर्ट पहुंचे। इस केस की सुनवाई करीब 7 साल बाद फिर से हो रही है।
कोर्ट में आरोपियों की पेशी
इससे पहले भी एक बार सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए थे। पिछली सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल ने कोर्ट में अपनी हाजिरी दर्ज कराई थी और फिर विधानसभा रवाना हो गए थे।
आज की सुनवाई में CBI ने पिछली बार अपना पक्ष रखा था। अब आरोपियों के वकील अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। इस मामले में CBI ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत होने का दावा किया है, जिस पर बहस जारी है।
CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य पर बहस
इस केस की पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया था कि मामला CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच पर बहस का था। अब जब CBI अपनी बहस पूरी कर चुकी है, तो बचाव पक्ष के वकील अपने तर्क पेश कर रहे हैं।
क्या है सेक्स सीडी कांड?
छत्तीसगढ़ में यह मामला 2017 में सामने आया था और उस समय यह राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम जुड़ा था। CBI ने इस केस की जांच अपने हाथ में ली थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
अब 7 साल बाद फिर से इस केस में कोर्ट में सुनवाई हो रही है और सभी आरोपियों को पेश होना पड़ा है। इस मामले में आगे क्या फैसला होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





