Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Raipur Breaking:शंकर नगर मुक्तिधाम को संवारने का कार्य जारी, स्वच्छता अभियान में लोगों ने दिया योगदान

Raipur Breaking:रायपुर : उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 लोक कर्म विभाग द्वारा शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत स्थित शंकर नगर मुक्तिधाम को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जोन 3 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे ने जानकारी दी कि मुक्तिधाम परिसर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए कई सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इनमें पेयजल सुविधा, सफाई व्यवस्था, पेवर ब्लॉक की मरम्मत और पेड़ों व गार्डन की देखरेख शामिल है।

स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान

राजधानी रायपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त नाश मिश्रा के निर्देशानुसार पूरे शहर में सफाई अभियान को तेज किया गया है।

इस कड़ी में आज नगर निगम जोन 3 के तहत शंकर नगर मुक्तिधाम परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, शंकर नगर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद राजेश गुप्ता, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, वार्ड क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छ रायपुर के लिए अपील

नगर निगम ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। स्वच्छ रायपुर की श्रेष्ठ रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सहयोग करें।

नगर निगम की इस पहल से स्थानीय लोग खुश हैं और सभी ने मिलकर रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई