CG Breaking News:दल्लीराजहरा बस स्टैंड में खड़ी बारात बस में लगी आग, जलकर खाक

CG Breaking News:बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर शनिवार रात एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह बस दुर्ग से बारात लेकर आई थी। हादसे के समय बस में ड्राइवर सो रहा था, जो इमरजेंसी गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

रात 3 बजे हुआ हादसा, आग की तेज लपटों से मचा हड़कंप

घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी अन्य बसों को तुरंत हटाना पड़ा। हालांकि, एक जागीरदार की बस को नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

ड्राइवर ने इमरजेंसी गेट से बचाई जान

बस के ड्राइवर लिकेश यादव ने बताया कि वह 52-सीटर मनीष ट्रेवल्स की बस लेकर दुर्ग से दल्लीराजहरा पहुंचा था। बस में सेंसर लगा था, जो किसी हादसे के दौरान दरवाजे को लॉक कर देता है। आग लगने के कारण दरवाजा लॉक हो गया, जिससे उसे इमरजेंसी गेट से बाहर निकलना पड़ा।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दल्लीराजहरा TI सुनील तुर्की ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 3.30 बजे तक के सभी CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में वाहन के आसपास कोई संदिग्ध हलचल नजर नहीं आई। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

20 लाख से ज्यादा का नुकसान

आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई