Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने TMC नेता बनर्जी को बताया चोरो का सरदार, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शनिवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने अभिषेक को “सड़ा हुआ आलू” बताते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में क्यों लिया जाएगा।

मजूमदार ने यह भी कहा कि अभिषेक और ममता बनर्जी में कोई अंतर नहीं है और TMC में रहते हुए वे पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा, “अभिषेक और ममता दोनों एक जैसे हैं। अगर वह भ्रष्टाचार कर रहे हैं, तो ममता बनर्जी इसे अच्छे से जानती हैं। उनका TMC में रहना ही हमारी ताकत है। हम कह सकते हैं कि चोरों का सरदार TMC में ही है।”

अभिषेक का जवाब- “भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा”

अभिषेक बनर्जी ने 27 फरवरी को TMC के एक कार्यक्रम में कहा था, “कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं, लेकिन मैं मरते दम तक TMC में ही रहूंगा। भले ही आप मेरा गला काट दें, मैं ममता बनर्जी जिंदाबाद ही बोलूंगा।”

अभिषेक का आरोप- धोखेबाजों की पहचान हो रही

अभिषेक ने नेताओं की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी जैसे धोखेबाजों को पहले ही पहचान लिया था। उन्होंने कहा, “जो लोग पार्टी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहचान हो चुकी है।” अभिषेक ने सभी नेताओं से अपील की कि वे साजिशों में शामिल होने के बजाय जनता के काम पर ध्यान दें।

ममता ने BJP पर आरोप लगाया- “फर्जी वोटों से चुनाव जीती”

ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “भा.ज.पा ने दिल्ली और महाराष्ट्र चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीते। इसमें चुनाव आयोग ने भी मदद की है।” ममता ने यह भी कहा कि भाजपा ने वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों को जोड़ा है, खासकर गुजरात और हरियाणा से।

ममता का 2026 में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य

ममता ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा चुनावों की तरह TMC को हराने के लिए भाजपा हर तरीके से काम नय करें।” 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई