PUNE RAPE CASE : आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने से पहले की मरने की कोशिश

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में हुए रेप ने पूरे देश को हिला दिया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 13 टीमें लगाई गई. साथ ही ड्रोन और खोजी कुत्ते की मदद ली गई. पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इतने घिनौने काम को अंजाम देने के बाद जब उसकी तलाश की जा रही थी तो वो बौखलाया हुआ था. पुलिस ने बताया कि उसकी गर्दन पर लिगेचर मार्क पाया गया जिससे ये कहा जा सकता है कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की होगी.
आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने एक घर से भोजन और पानी मांगा जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि गिरफ्तारी से पहले वो पूरी तरह से डर गया था. उसे कानून से मिलने वाली सजा का भय सता रहा था. पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, “प्राथमिक चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के गर्दन पर गहरा निशान पाया गया है. जिससे देखने के बाद कहा जा रहा है कि वह आत्महत्या करके मरने की कोशिश की होगी. पुलिस को संदेह है कि उसने सुसाइड का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो सका. पुलिस को अभी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है.

आरोपी का अपराध की दुनिया से पुराना नाता है. वो एक केस में जमानत पर जेल से बाहर है. उसने पुणे के स्वर्गेट बस स्टेशन पर बस के अंदर एक महिला से बलात्कार किया. इसके बाद पुलिस की नजरों से बचने के लिए एक गांव में छिप गया. इस गांव में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई. गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए खोजी कुत्ते और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, लेकिन पुलिस उसके गांव तक पहुंचने में कामयाब रही और पता चला कि वह पानी मांगने के लिए एक घर गया था.

वहीं एक अधिकारी ने कहा, “ड्रोन और डॉग स्क्वायड के साथ गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान रात में रोक दिया गया था. हालांकि, हमें सूचना मिली कि गाडे भोजन मांगने के लिए एक घर में गया था. हम मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा. घर में मौजूद परिवार ने उसे पानी की एक बोतल दी. इसके बाद परिवार ने पुलिस को आरोपी के बारे में सूचित किया औक पुलिस ने उसे धान के खेत में छिपा हुआ पाया.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई