साइबर ठगी का बिलकुल नया तरीका, जो आप नहीं जानते?

रायपुर : आज कल cyber crime का खतरा कितना ज्यादा बढ़ गया हैं न.. जहां देखो वहां.. बस ठगों का खतरा मंडरा रहा है.. जैसे कि वो कह रहे हो, तू डाल डाल मैं पात पात…’मतलब ऐसा हो गया कि जहां सुविधा वहां स्कैम.. आए दिन पुलिस cyber अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है… और स्कैमर्स भी रोजाना स्कैम की नई तरकीब निकाल लेते हैं…
इन पर मंडरा रहा खतरा
अब ऐसे में अगर आप online बैकिंग का इस्तामाल करते हैं… जो शायद आज कल लगभग सभी लोग करते हैं.. तो ऐसे में खतरा ज्यादा बढ़ जाता है… क्योंकि एक गलती.. और आपका बैंक खाली…..इसके अलावा lockdown के बाद work from home का प्रचलन भी काफी बढ़ा है.. तो ऐसे लोग जो घर बैठे काम की तलाश करते हैं… उन पर भी ठगी का खतरा मंडराता रहता है…’वर्क फ्रॉम होम’ धोखाधड़ी के तहत उपभोक्ता को कभी भुगतान नहीं मिलता… उपर से तरह तरह के बहानें से, उन्हीं से रकम ऐंठ ली जाती है…
क्या है ठगी के तरीके
अब पहले बात कर लेते हैं ठगी के तरीकों की.. कि किस तरह से अभी ठगी की जा रही है…
फ़ोन कॉल- ठग फ़ोन कॉल या वॉयस मैसेज के ज़रिए आपसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं..
• डिजिटल अरेस्ट- ठग डिजिटल अरेस्ट के ज़रिए लोगों को ब्लैकमेल करते हैं.
• फ़ेक प्रोफ़ाइल- ठग डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर आपकी फ़ेक प्रोफ़ाइल बनाकर आपको ब्लैकमेल करते हैं.
• सेक्सटॉर्शन- ठग आपको वॉट्सऐप पर मैसेज और वीडियो कॉल के ज़रिए फ़ंसाने की कोशिश करते हैं.
• क्लोन ऐप- ठग क्लोन ऐप बनाकर लोगों को धोखा देते हैं.
• नकली निवेश- ठग नकली निवेश के ज़रिए लोगों को धोखा देते हैं.
• फ़र्ज़ी वेबसाइट- ठग फ़र्ज़ी वेबसाइट के ज़रिए भी लोगों को धोखा देते हैं… जिसमें लिंक क्लिक करते ही account ही clean हो जाता है..
क्या है नया तरीका
पहले ठग इन्हीं तरीकों का इस्तामाल करते थे, OTP या link के जरिए, लोगों को ठगते थे.. लेकिन जैसा कि मैंने पहले बताया कि ठग अब और ज्यादा एडवांस हो चुके हैं.. रोजाना नई तरकीब ढुंढ लेते हैं.. तो ठगों ने फिर से नई तरकीब ढुंढ ली है.. अब वो न OTP पूछेंगे और ना ही कोई मेसेज पर लिंक भेजेंगे.. बस, इस नई ट्रिक से आपके अकाउंट तक सेंध लगा देंगे.. और किसी को शक भी नहीं होगा… और आसानी से आपके साथ स्कैम हो जाएगा…
कैसे होती है ठगी
अगर आप भी UPI या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इस नए स्कैम के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.. ये है ‘Call Merge Scam’। इस स्कैम में यूजर्स को कॉल मर्ज करने के लिए कहा जाता हैं जिसके बाद उनकी जानकारी के बिना ही OTP हासिल कर लेते हैं.. और एक बार अगर OTP मिल गया, तो बैंक अकाउंट खाली करने में उन्हें जरा भी देर नहीं लगती…
कैसे करते हैं ये सब,
तो आइए थोड़ा विस्तार जानते हैं…. सबसे पहले आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आता है.. कॉल करने वाला दावा करता है कि उसने आपका नंबर किसी जानकार से लिया है… फिर वह कहता है कि वह पहले से ही आपके किसी परिचित से बात कर रहा है और आपको भी कॉल मर्ज करने को कहता है… इतने में एक कॉल आपके मोबाइल पर आती है… जैसे ही आप कॉल मर्ज करते हैं, आपका कॉल बैंक के OTP वेरिफिकेशन कॉल से जुड़ जाता है.. इसके बाद आपके फोन पर आने वाले OTP साइबर स्कैमर्स के पास पहुंचने लगते हैं और वो आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं….
अब इनसे बचा कैसे जाए
वहीं इस नए स्कैम ने भारत सरकार के ‘नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया’ यानी NPCI को भी सकते में डाल दिया है…जिसकी जानकारी NPCI ने X पर अलर्ट मेसेज पोस्ट कर दी है। इसमें न सिर्फ स्कैम से सावधान रहने को कहा है। बल्कि इससे बचने के टिप्स भी सुझाए गए हैं… उन्होने कहा है कि अगर आपको किसी भी अनजान कॉल को मर्ज करने के लिए कहा जाए तो आपको मना करना है… और पुलिस में इसकी शिकायत करनी है.. इसके अलावा, आप ऐसे फ्रॉड कॉल की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कर सकते हैं…





