Robbery:यूट्यूब से सीखा बाइक चोरी करना, तीन साल में 100 बाइक उड़ाई

Robbery:बेंगलुरु की केआर पुरम पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने तीन साल में 100 से ज्यादा बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 रॉयल एनफील्ड, 30 पल्सर, 40 एक्सेस और अन्य वाहनों सहित कुल 1.45 करोड़ रुपये की बाइकों को बरामद किया है।

कैसे देता था वारदात को अंजाम?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हर शाम बस से बेंगलुरु आता था और केआर पुरम, टिन फैक्ट्री, महादेवपुरा जैसे इलाकों में घूमता था। मौका मिलते ही वह घर के बाहर खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेता। चोरी की गई बाइक को वह आंध्र प्रदेश में मात्र 15-20 हजार रुपये में बेच देता और उन पैसों से मौज करता था।

यूट्यूब से सीखा चोरी का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बाइक चोरी करना सीखा था। वह नकली ताले का उपयोग करके बाइक का लॉक खोल लेता और मिनटों में फरार हो जाता। इसी तरह का एक मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भी सामने आया था, जहां एक युवक वेणकटेश्वरुलु ने यूट्यूब से चोरी करने के तरीके सीखे और OLX पर बाइक बेचकर कमीशन कमाने लगा।

पुलिस की सतर्कता से पकड़ाया

बेंगलुरु पुलिस को लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। कई दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button