Threat:छत्तीसगढ़ का ‘कल्कि’ कौन? दीवार पर धमकी भरा संदेश—राम सिंह के बाद अब जगदीश और मोनू निशाने पर!

Threat: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अज्ञात शख्स ने दहशत का माहौल बना दिया है। इस शख्स ने खुद को ‘कल्कि’ बताया है और खुलेआम हत्या की धमकी दे रहा है। तीन दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग राम सिंह की हत्या के बाद उनके बेटे के घर की दीवार पर एक चौंकाने वाला संदेश लिखा मिला— “इसका काम तमाम, अब 5 की बारी है!”
इस धमकी भरे संदेश में यह भी लिखा गया है कि अगला कत्ल किस गांव में होगा। खासकर जगदीश और मोनू नाम के दो लोग सबसे ज्यादा डरे हुए हैं क्योंकि उनके नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
गांव में दहशत का माहौलय
ह घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव की है। तीन दिन पहले राम सिंह नाम के 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद एक दीवार पर लिखा गया— “झूठ बोलेगा जगदीश, तो महंगा पड़ेगा!” इस चेतावनी के बाद अब जितेंद्र कंवर के घर की दीवार पर नया संदेश मिला है।
लिखने वाले ने खुद को कलयुग का ‘कल्कि’ बताया है और साफ कहा है कि राम सिंह के बाद अब 5 और लोगों की हत्या होगी।
पुलिस अलर्ट पर, पर रहस्य बरकरार
गांव के लोग डरे हुए हैं, और कोई नहीं जानता कि यह ‘कल्कि’ कौन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। लेकिन अभी तक इस रहस्यमयी शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।
क्या यह किसी सीरियल किलर का काम है? या फिर किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा? छत्तीसगढ़ का यह ‘कल्कि’ कौन है और उसके निशाने पर कौन-कौन हैं? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।





