सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण, हिंदू संगठन कर रहा कार्रवाई की मांग

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद नुमा भवन निर्माण का मामला सामने आया है. घटना जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाली की बताई जा रही है. जहां नदी किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद नुमा भवन का निर्माण किया गया है.
इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मस्तूरी इकाई ने इस मामले को लेकर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जो असंवैधानिक है। संगठनों ने प्रशासन से इस निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
गौरतलब है कि बजरंग दल और विहिप बिलासपुर और मस्तूरी में पहले भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है.





