बॉलीवुड न्यूज़ : अली फजल और ऋचा चड्ढा की प्रोडक्शन फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को मिला अवार्ड

बॉलीवुड न्यूज़:
अली फजल और उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा की प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म “गर्ल्स विल बी गर्ल्स” को इंडिपेंडेंट स्पिरिट्स अवार्ड्स फिल्म इंडिपेंडेंट में जॉन केसवेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड 1 मिलियन डॉलर से कम के बजट में बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म को दिया जाता है।

इस सम्मान को लेकर अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा, “गर्ल्स विल बी गर्ल्स” ने इस अवार्ड को जीता, और मुझे लगता है कि सनडांस से लेकर स्पिरिट अवार्ड्स तक इस सफर को इस तरह खत्म करना बुरा नहीं था। मैं जानता हूं कि ऋचा के लिए हमारे बच्चे को घर छोड़कर बाहर काम पर जाना कितना मुश्किल था।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व पर भी बात की और कहा, “गर्ल्स अब ट्रॉफी घर ला रही हैं, और मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं इस खूबसूरत सफर का हिस्सा बना हूं। यह समय भारत और सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ा है।

अली फजल ने भारतीय सिनेमा की अन्य महत्वपूर्ण फिल्मों का भी जिक्र किया, जिनमें पायल कपाड़िया की “ऑल वी इमेजिन एज लाइट” और किरण राव की लापता लेडीज शामिल हैं।

‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को 2025 इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स में जॉन केसवेट्स अवार्ड मिला है और यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म की कहानी शुचि तलाती ने लिखी है और इसमें कनी कुसरुति, प्रीति पाणिग्रही और केशव बिनॉय किरण मुख्य भूमिका में हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई