छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा, खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-20 बोनस अंक

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में खेल एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 10 से 20 बोनस अंक देने की घोषणा की है।राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 10, 15 और 20 अंक मिलेंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवकों को भी इसका लाभ मिलेगा।केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे।शिक्षा मंडल ने 25 मार्च 2025 तक पात्र छात्रों की सूची मांगी है ताकि परीक्षा में बोनस अंक जोड़े जा सकें। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई