दिल्ली विधानसभा सत्र आज से शुरू; विधायक लेंगे शपथ: आतिशी बनी नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को शिवरात्रि के कारण सत्र की छुट्टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को LG वीके सक्सेना शपथ दिलाएंगे, इसके बाद वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे। सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी होगा। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना तय है, वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सत्र में CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिनमें AAP सरकार की शराब नीति से हुए 2026 करोड़ रुपए के नुकसान का जिक्र है। भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने जानबूझकर रिपोर्ट पेश नहीं की, जबकि उनके पास पर्याप्त समय था। वहीं, AAP ने भी भाजपा के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

दिल्ली विधानसभा सत्र से एक दिन पहले AAP ने पहली बार महिला विपक्षी नेता का चुनाव किया है, जिसमें आतिशी को विपक्षी नेता बनाया गया। इसके अलावा, भाजपा ने अपनी बैठक में विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना को मंजूरी दी और यमुना की सफाई पर भी ध्यान देने का वादा किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई