Panchayat elections: मतदान दल को अफसरों ने दी मतदान सामग्री, चुनाव शांति पूर्वक निपटाने का दिया निर्देश

पथरिया। मुंगेली के जनपद पंचायत पथरिया क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव के लिए आज मंगल भवन पथरिया में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की गई।

पथरिया क्षेत्र में 96 ग्राम पंचायतों के लिए 297 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 सेक्टर अधिकारियों और रिजर्व सहित कुल 356 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए 82 रूट तय किए गए हैं।

तृतीय चरण के चुनाव में कुल 1,38,709 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 70,162 पुरुष, 68,542 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में जनपद पंचायत के 3 सीटों के लिए 20 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 129 प्रत्याशी, सरपंच के 92 सीटों के लिए 443 प्रत्याशी और पंच के 881 सीटों के लिए 2107 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई