MAHAKUMBH: 57 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 39वां दिन है। मेला समाप्त होने में अब 6 दिन बाकी हैं। अब तक करीब 57 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। गुरुवार को भी महाकुंभ में भारी भीड़ है, और पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है।

बुधवार को 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि गुरुवार सुबह से संगम आने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ 8 से 10 किलोमीटर तक फैली हुई है। शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, और वहां से श्रद्धालु शटल बस और ई-रिक्शा द्वारा महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

भीड़ के कारण प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनों को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है, जबकि 4 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि शुक्रवार से भीड़ और अधिक बढ़ेगी, क्योंकि यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला समाप्त हो जाएगा।

अफवाह फैलाने वालो पर FIR

महाकुंभ की तारीख बढ़ाने की अफवाहों को डीएम प्रयागराज रविंद्र मंदार ने नकारा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि महाकुंभ की अवधि धार्मिक दृष्टिकोण से निर्धारित की जाती है और इस बार 45 दिनों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र की कैबिनेट प्रयागराज पहुंची और संगम में डुबकी लगाई। मौसम साफ रहने का अनुमान है, और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्टों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है। बुधवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एक्ट्रेस निमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में स्नान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संगम पहुंचीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई