रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम की शपथ लेंगी, पीएम मोदी ने विधानसभा में किया था प्रचार

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की सातवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से कहा, “यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। यह चमत्कार जैसा है।”

रेखा गुप्ता को बुधवार को विधायक दल की बैठक में सीएम के पद के लिए चुना गया था। वह शालीमार बाग सीट से विधायक हैं और AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हुई हैं, और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुने जाने की तीन बड़ी वजहें हैं:

  1. वैश्य समुदाय का समर्थन – रेखा भी पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और BJP का कोर वोटर माना जाता है।
  2. महिला वोट – दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई थीं, जैसे आर्थिक मदद, घरेलू मेड के कल्याण के लिए बोर्ड, और फ्री बस सर्विस।
  3. महिला मुख्यमंत्री बनाना था – दिल्ली में अब तक तीन महिला CM रह चुकी हैं और भाजपा ने रेखा गुप्ता को महिला वोट को आकर्षित करने के लिए सीएम चुना है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button