राजधानी समेत 5 राज्यों में होगी बारिश, हिमाचल में हिमपात की संभावना; पढ़े IMD की रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नोएडा और मुंबई में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में आंधी और बारिश का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पांच शहरों—भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में भी बादल छाए रहने का अनुमान है।

हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश और हल्के हिमपात की संभावना है। गुरुवार को कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंगवैली और डलहौजी में बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में 20 फरवरी को बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और अन्य राज्यों का मौसम

बिहार में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटका, केरल और माहे में दिन के तापमान में 1-3℃ की वृद्धि हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button