बहन की शादी का कार्ड बाटने गए युवक की कार टकराई, जिंदा जला

सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में सोमवार और मंगलवार की रात के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो कारों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें से एक में आग लग गई और एक युवक जिंदा जलकर मर गया।

यह हादसा कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ। भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही एक कार सामने से आ रही टवेरा से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में तीन युवक सवार थे। वंश राठौर और सूरज धनगर किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन अवतार सिंह राजपूत कार में फंस गया। तभी कार में आग लग गई और अवतार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची

थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और अवतार के शव को बाहर निकाला। घायल वंश और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह तीनों दोस्त अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए भोपाल गए थे और वापस सिवनी मालवा लौट रहे थे। अवतार की बहन की शादी 24 फरवरी को मिलन इंदौर के सुंदरम रिसॉर्ट में थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button