late marriage:देर से शादी के हैं कई नुकसान, जानिए कैसे?

late marriage: शादी का निर्णय हर किसी का पर्सनल होता है, शादी के लिए पूरा वक्त लेना सही बात है लेकिन बहुत ज्यादा देरी करने के भी अपने नुकसान हैं. आइये जानते हैं कैसे
ज्यादा देर से शादी होने पर जिम्मेदारियां और प्रायॉरिटीज़ बदलने लगती हैं। इस बदलाव के कारण कई बार कपल्स एक-दूसरे को ठीक से समझ नहीं पाते, और छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं।
सिर्फ यह ही नहीं, महिलाओं में 30 साल की उम्र के आसपास फर्टिलिटी में कमी आने लगती है, और 35 साल के बाद यह और तेजी से घटने लगता है। इसके चलते गर्भवती होने की संभावना भी कम हो जाती है,
वही आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी में, हम देख रहे हैं कि लोग अपने करियर को रिश्तों से ज्यादा प्रायोरिटी देने लगे हैं, चाहे वह लड़का हो या लड़की। इस वजह से बहुत से लोग अपनी सही उम्र में शादी नहीं कर पाते। फिर, अगर वे देर से शादी करते हैं, तो भी उनका ध्यान रिश्ते पर कम और करियर पर ज्यादा रहता है, जिससे रिश्तों में तनाव और मनमुटाव बढ़ने लगता है।
इसलिए, शादी का फैसला सही समय पर लेना जरूरी है ताकि आपके जीवन में प्यार, समझ और समर्पण का सही संतुलन बन सके।





