GOLIKAND: पार्सल हाउस के अंदर घुसकर ठेकेदार को मारी गोली, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर आरोपियों ने की वारदात

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कुलियों ने पार्सल हाउस के अंदर घुसकर ठेकेदार भाईयों को गोली मार दी थी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है। घटना 11 फरवरी की है, लेकिन 6 दिन बाद इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें कुली नौबत यादव पार्सल ठेकेदार अनुज और उनके भाई पर गोली चलाते हुए दिख रहा है। वारदात पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर हुई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

GOLIKAND: पार्सल हाउस के अंदर घुसकर ठेकेदार को मारी गोली, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर आरोपियों ने की वारदात

प्रतापगढ़ के अंतू नगर परिषद के गांव जूड़ापुर निवासी अनुज पांडेय अपने छोटे भाई अतुल पांडेय के साथ बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड के पार्सल का टेंडर लिया था। मगर बस स्टैंड पर कुली को मिलने वाले रुपए में ठेकेदारों के कमीशन पर विवाद हो गया। दरअसल, इसका एक हिस्सा ठेकेदार को भी जाता था। यही वजह थी कि कुछ कुली दोनों भाइयों को धमका रहे थे। उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

Murder of Parcel Contractor in Bareilly Family in Mourning पार्सल ठेकेदार  की हत्या के बाद घर पर छाया मातम, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan

सो रहे ठेकेदार पर आरोपियों ने चलाई थी गोली

11 फरवरी, 2025 को ठेकेदार अनुज पांडेय बस स्टैंड के पार्सल रूम के अंदर सोए हुए थे। CCTV में उनके पास में काउंटर पर बैठी एक लड़की कर्मचारी भी दिख रही है। अचानक कुली नौबत यादव पार्सल घर के अंदर आता है। बाकी साथी बाहर ही खड़े रहते हैं। नौबत ने बेंच पर लेटे अनुज को गोली मार दी। बाहर निकलते वक्त अतुल पर भी गोली चला दी। गोली लगने के बाद अनुज उठने की कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता। एक और पार्सल घर के बाहर लगे CCTV में कर्मचारी लड़की भागते हुए दिखती है, वहीं गोली चलने के बाद यात्री भी डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं।

Police Arrested Two Accused Of Pushpendra Murder Case In Encounter - Amar  Ujala Hindi News Live - बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड:रात में घोषित हुआ इनाम,  सुबह ही पुलिस ने गोली मारकर दबोच लिए

गिरफ्तार करने गए अफसरों पर भी किया फायर

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौबत यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। 13 फरवरी को पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए गई थी। तभी नौबत यादव ने तमंचा हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस द्वारा आरोपी नौबत यादव के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी के अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दो टीम बनाकर दबिश दे रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई