महाराष्ट्र में सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव! सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत

मुंबईः समाजवादी पार्टी (सपा) को महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि सपा को महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जाएगा। राज्य में सपा के पास पहले से ही दो विधायक हैं, हालांकि वे चुनाव लड़ने के लिए कुछ और सीटें चाहते हैं। बातचीत चल रही है और सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला महा विकास अघाड़ी की तरफ से लिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में सपा को कांग्रेस कुछ सीटें दे सकती हैं। बदले में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें मिलने की संभावना है। सपा के वरिष्ठ नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) महा विकास अघाड़ी में शामिल हैं। ये तीनों दल लोकसभा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। जिसमें इन्हें अच्छी सफलता मिली थी। अब सपा भी गठबंधन में शामिल की जा सकती है। ये सभी पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। बता दें कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button