DELHI CM: भाजपा के ऑब्जर्वर्स की घोषणा आज, 18 फरवरी को सीएम के नाम का ऐलान

दिल्ली। भाजपा दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पार्टी हेडक्वार्टर में महासचिवों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

इस बैठक के बाद, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि 18 फरवरी को CM के नाम का ऐलान हो सकता है, और 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा दिल्ली में CM के नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इसमें शामिल हो सकते हैं। शनिवार को हुई बैठक में यह बात सामने आई है।

CM के मुख्य उम्मीदवार

दिल्ली के CM के प्रमुख उम्मीदवारों में से एक, प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रमुख एजेंडे में विकास, साफ पानी की आपूर्ति, साफ हवा और यमुना की सफाई शामिल हैं। पार्टी इस दिशा में काम कर रही है और नदी को निर्मल करने का वादा पूरा करेगी।

27 साल बाद सत्ता में वापसी

8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव परिणामों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। 9 फरवरी को भाजपा विधायकों की पहली बैठक भी हुई थी। बैठक में पानी, सीवेज और यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई। यह बैठक भाजपा को बहुमत मिलने के बाद आयोजित की गई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई