बैंकों के खिलाफ RBI की सख्त कार्रवाई, दो बैंकों पर लगाई पेनाल्टी

नई दिल्ली : रीजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नियमों का उल्‍लंघन करने वाले बैंकों के खिलाफ लगातार सख्‍त कदम उठा रहा है. एक दिन पहले न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर छह महीने के लिए बैन लगाने के बाद अब आरबीआई ने दो बैंकों पर पेनाल्‍टी लगाई है. रिजर्व बैंक की तरफ से नियमों का उल्‍लंघन करने पर नैनीताल बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर कुल 68.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

आरबीआई की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि लोन पर ब्याज दर और बैंकों में कस्‍टमर सर्व‍िस पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए नैनीताल बैंक लिमिटेड पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा आरबीआई की तरफ से जारी कुछ नियमों का पालन नहीं करने के ल‍िए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इससे पहले सेंट्रल बैंक एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक पर पेनाल्‍टी लगा चुका है.

आरबीआई की तरफ से एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस पर भी 5.80 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है. श्रीराम फाइनेंस पर केवाईसी से जुड़े जरूरी प्रोसेस और क्रेडिट जानकारी देने के नियमों का ठीक से पालन नहीं करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले गुरुवार को आरबीआई ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर बैन लगा द‍िया. बैंक पर बैन की खबर लगने के बाद ब्रांच के बाहर खाते से पैसे निकालने वालों की लंबी लाइन लग गई.

आरबीआई के बैन के अनुसार बैंक के अकाउंट होल्‍डर अपने खाते से पैसा नहीं न‍िकाल सकेंगे. बताया गया क‍ि यह बैन अगले छह महीने के लिए लागू रहेगा. आरबीआई की तरफ से कहा गया, ये रोक बैंक की निगरानी और उसकी नकदी की कमी को लेकर चिंताओं के चलते लगाई गई है. बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए आदेश दिया गया है कि जमाकर्ता के सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.’

बैंक के नियमों का पालन नहीं करने पर आरबीआई की तरफ से समय-समय पर अलग-अलग बैंकों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाता रहता है. आरबीआई की तरफ से लगाए जाने वाले जुर्माने का ग्राहकों पर कोई सीधा असर नहीं होता. ग्राहकों का बैंक के साथ लेनदेन पहले की ही तरह चलता रहता है. इस पेनाल्‍टी का ग्राहकों से क‍िसी प्रकार का संबंध नहीं होता.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई