BJP flag: बिलासपुर के 70 वार्डों में भाजपा ने 49 सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली कितनी सीटें, पढ़े……

BJP flag (बिलासपुर) : शनिवार को बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के परिणामों की घोषणा कर दी गई। इसमें भाजपा को 49 कांग्रेस को 18 जबकि निर्दलीय के रूप में तीन प्रत्याशी विजय होकर बिलासपुर नगर निगम में पहुंचे हैं। ऐसे में अब भाजपा की जहां मेयर निर्वाचित हुई है। तो वही नगर निगम में भाजपा का ही सभापति भी बनने जा रहा है, इसमें खासतौर पर उन वार्डों में भाजपा को जीत मिली है।

जहां पूर्व में कांग्रेस के पार्षद विजई होकर नगर निगम में पहुंचे थे। हालांकि इस चुनाव में कई दिग्गज को हर का सामना भी करना पड़ा है। इसमें कांग्रेस से लेकर भाजपा के उम्मीदवार भी शामिल हैं। जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों ने दावा किया की जनता ने उन्हें अपने वार्ड में विकास करने के लिए मत दिया है। इसके लिए वह पूरे 5 साल मेहनत करेंगे और लगातार चुनाव में जो वादे उन्होंने किए हैं।

उसे पूरा करेंगे सड़क नाली पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को वार्ड में बेहतर करने के लिए वे सतत प्रयास करेंगे। इसके अलावा शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। हालांकि जब हमने हर जीते हुए पार्षद से उनके एक प्राथमिक कार्य को पूछा तो सभी ने कहा कि जो भी सुविधा सबसे पहले वार्ड की जरूरत की होगी उसे वह पूरा करेंगे। चाहे वह पानी की समस्या हो सड़क की समस्या हो या फिर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई