Civic Election Results: रायगढ़ और अंबिकापुर के बाद अब जगदलपुर में भी खिला कमल, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

Civic Election Results (जगदलपुर) : भाजपा इस बार निगम में 10 में से 10 सीटें जीतने का दावा किया है। दावों के अनुरूप परिणाम भी आता दिख रहा है। 3 नगर निगम अंबिकापुर और रायगढ़ भाजपा पहले ही जीत चुकी है, जबकि बाकि के 8 निगमों में भी भाजपा की मजबूत स्थिति दिख रही है। वहीं अंबिकापुर और रायगढ़ के बाद अब जगदलपुर नगर निगम पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। जगदलपुर कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत गैदू को पराजय झेलनी पड़ी है। यहां, भाजपा के संजय पांडेय ने जीत दर्ज की है।
रायपुर में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 60 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं। बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, दुर्ग सहित सभी नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं । सिर्फ महापौर ही नहीं, वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है। रायपुर नगर निगम की बात करें तो 40 नगर पालिका में भाजपा और 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 4 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।





