Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Illegal NRIs: अमेरिका से 119 भारतीयों को भेजेगा आज, अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा विमान

अमृतसर। अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा बैच आज (15 फरवरी) रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसमें 119 भारतीयों को जबरन वापस भेजा जाएगा, जिनमें पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर डिपोर्ट किए जा रहे पंजाबियों से मिलेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को रात 10 बजे 157 और भारतीयों को लेकर विमान अमृतसर पहुंचेगा। 5 फरवरी को अमेरिका से ग्लोबमास्टर विमान में 104 भारतीयों को अमृतसर भेजा गया था। यह लोग हथकड़ी और बेड़ियों में बंधे हुए थे। हालांकि, इस बार इन भारतीयों को कैसे डिपोर्ट किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

पंजाब सीएम बोले ये बदनाम करने की साजिश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अवैध अप्रवासियों के विमान अमृतसर में उतारना पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से डिपोर्ट किए गए लोग भी इसी विमान सेवा से आए हैं, तो उन्हें पंजाब में क्यों उतारा जा रहा है?

वित्तमंत्री ने भी उठाए सवाल

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी इस पर सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को बदनाम कर रही है। उन्होंने पूछा कि इन विमानों को गुजरात, हरियाणा या दिल्ली में क्यों नहीं उतारा जा रहा?

अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासी

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, 2023 तक अमेरिका में लगभग 7 लाख अवैध भारतीय प्रवासी हैं। इनमें से अधिकांश पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर निकालने का वादा किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि वह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अवैध अप्रवासी अमेरिकी कानून और रोजगार को नुकसान न पहुंचाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई