पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी और अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार 13 फरवरी को पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने धौंरामुड़ा गांव में छापेमारी कर आरोपी संजू कुमार जगत को गिरफ्तार किया, जो चुनाव के दौरान शराब बांटने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 280 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 27,800 रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों और चुनाव में शराब बांटने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धौंरामुड़ा में बड़ी मात्रा में शराब इकट्ठा की गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां आरोपी के आंगन से 50.400 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई