Surprising case : लोकतंत्र का त्योहार, मृत वोटर्स कर रहे मतदान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनावों के लिए मतदान जारी है. इसी बीच जनता से अपील की जा रही है कि मतदान करें, और लोकतंत्र के त्योहार में अपनी भागीदारी निभाएं. वहीं जनता में भी जागरुकता देखी जा रही है और वो इस लोकतंत्र के त्योहार हिस्सा बन रहीं है. लेकिन इस बीच एक अजीब घबर भी सामने आ रही है कि मृत वोटर्स भी लोकतंत्र में अपनी भागीदार निभा रहे हैं.

दरअसल गौरेला के मिश्री देवी माध्यमिक स्कूल में वार्ड नं. 02 में वोट डाले जा रहे हैं. यहां मतदान के दौरान एक मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाला गया है. मृतक का नाम आकाश साठे बताया जा रहा है, जिसका कुछ समय पहले ही निधन हो चुका है. इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वहीं कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी नीरज साहू ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है. मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाला गया है, जिसकी शिकायत मैंने रिटर्निंग ऑफिसर से की है. उन्होंने बताया कि मामले में अधिकारियों का कहना है कि हम इस पर जांच करते हैं. गड़बड़ी को जांच करने के बाद फिर जवाब दिया जाएगा. फिलहाल यह एक अकेला मामला सामने आया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई