Airshow : वायु वीरों की गर्जना के साथ शुरू एशिया का सबसे बड़ा एयरोस्पेस शो

Airshow : एशिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा शो एयरो इंडिया के 15 वें एडिशन की शुरुआत हो चुकी है, जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर इस भव्य शो का उद्घाटन किया। इस शो का आयोजन हर साल भारत में होता है, और आज इसका 15वां संस्करण शुरू हुआ है, जो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
इस साल एयरो इंडिया 2025 की थीम है, ‘द रनवे टू अ बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ यानी ‘एक अरब अवसरों की दिशा में’। इस शो का मुख्य उद्देश्य भारत और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि रक्षा क्षेत्र में भारत और मजबूत हो सके और देश की रक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। शो के पहले तीन दिन, यानी 10 से 12 फरवरी तक, कारोबार का दिन है, जिसमें विभिन्न कंपनियां अपने उत्पाद और तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, 13 और 14 फरवरी को आम दर्शक भी इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकेंगे। इस आयोजन के दौरान विश्वभर के रक्षा और एयरोस्पेस विशेषज्ञ, कंपनियां और सरकारी अधिकारी एक मंच पर आकर आपस में संवाद करेंगे।





