‘Discussion on examination’: बच्चों से बात करते हुए PM ने कहा- जीवन अनमोल है, आपका रिजल्ट नहीं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बच्चों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कर रहे हैं…जिसमें स्टूडेंट्स पीएम मोदी से सवाल करते नजर आए… जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग उदाहरणों के साथ जवाब दिया….वही इस बीच उन्होंने मेडिटेशन के फायदे भी बताए…. इस दौरान PM मोदी ने नर्सरी में बच्चों के साथ पौधे लगाकर उन्हें क्लाइमेट का महत्व समझाया.. साथ ही अपने LIFE मिशन की चर्चा भी की….
इसके अलावा PM मोदी ने बच्चों में फेल होने के डर को लेकर कहा कि परीक्षाएं आपकी जिंदगी नहीं हैं… आप फेल हो जाएंगे तो फिर से मौका मिल जाएगा… इसके चक्कर में अपनी मेंटल और इमोशनल हेल्थ खराब न करें… जीवन अनमोल है, आपका रिजल्ट नहीं….
साथ ही उन्होने शिक्षकों और अभिभावकों को मैसेज देते हुए कहा कि बच्चों की मदद करनी चाहिए. हर बच्चा खास होता है. उनकी किसी दूसरे से तुलना न करें.
बता दें कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण में कुल पाँच करोड़ लोगों की सहभागिता है, जिसमें छत्तीसगढ़ से नौ बच्चे दिल्ली और मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, इसमें रायपुर के मायाराम सुरजन और युक्तमुखी साहू ने पीएम मोदी से सीधे संवाद में सवाल करेंगे. इस तरह से पूरे देश भर से 36 बच्चे पीएम से संवाद करेंगे.





