NIKAY CHUNAV: युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत 4 बदमाशों हुए जिलाबदर, 24 घंटे में शहर छोड़ने का आदेश

बिलासपुर। बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव और तीन अन्य अपराधियों को जिलाबदर कर दिया गया है।

एसपी रजनेश सिंह की रिपोर्ट पर कलेक्टर अवनीश शरण ने चार बदमाशों को जिलाबदर करने का आदेश दिया है। ये बदमाश अब 6 महीने तक बिलासपुर जिले के साथ-साथ 6 अन्य जिलों की सीमा से बाहर रहेंगे। जिन आरोपियों को जिलाबदर किया गया है, उनमें जयकिशन यादव (युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष), समीर उर्फ बकरा मुंडी, पी ज्योति प्रकाश उर्फ मैडी राव और विक्की पांडेय शामिल हैं।

24 घंटे में शहर छोड़ने का आदेश

पुलिस ने इन बदमाशों को 24 घंटे के भीतर शहर छोड़ने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इन्हें बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही और बलौदाबाजार जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा। अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो इनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामले

इन बदमाशों के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट, गुंडागर्दी, चोरी, वसूली और जान से मारने की धमकी जैसे मामले शामिल हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयकिशन यादव के खिलाफ तारबाहर थाना समेत आस-पास के थानों में गुंडागर्दी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। समीर उर्फ बकरा मुंडी पर भी कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें अगवा करने और शारीरिक शोषण जैसे मामलों का उल्लेख है।

चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त कार्रवाई

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जिले में गुंडे-बदमाशों और समाज में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि एक स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में चुनाव हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई