JDA ने 3 आवासीय योजनाओं से कमाए 15.23 करोड़, गोविंद विहार में सबसे ज्यादा आवेदन

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा हाल ही में शुरू की गई तीन आवासीय योजनाओं से अब तक 15.23 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल हुआ है। इन योजनाओं में कुल 1,52,319 आवेदकों ने आवेदन किया है, और सबसे ज्यादा आवेदन गोविंद विहार योजना में प्राप्त हुए हैं।

गोविंद विहार योजना, जो गोविंदपुरा रोपाड़ा (रिंग रोड के पास) में बन रही है, में 80,723 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 202 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी है, और लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी। गोविंद विहार योजना में आवेदकों के लिए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-बी, और एचआईजी श्रेणियों के प्लॉट होंगे।

अटल विहार में 52,428 आवेदन

अटल विहार योजना, जो कालवाड़ – जोबनेर रोड पर स्थित है, में अब तक 52,428 आवेदन आए हैं। इस योजना में कुल 284 प्लॉट आवंटित होंगे, और आवेदकों के लिए आरक्षित दर 14,000 रुपये प्रति वर्गमीटर है। अटल विहार योजना की लॉटरी 14 फरवरी को होगी। वहीं पटेल नगर योजना में सबसे कम आवेदन आए हैं, कुल 17,911। यहां केवल 270 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। योजना के लिए आवेदकों की आखिरी तारीख 13 फरवरी है, और लॉटरी 24 फरवरी को निकाली जाएगी।

15 करोड़ 23 लाख रुपये का राजस्व हुआ जमा

जेडीए ने इन तीन योजनाओं में 1,000 रुपये नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क रखा था। इससे अब तक 15 करोड़ 23 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई