Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

MAUSAM: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर अभी भी जारी है। हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में ठंड बनी रहेगी, हालांकि बर्फबारी की संभावना नहीं है। बुधवार को लाहौल स्पीति में तापमान -4.3°C दर्ज किया गया।

वहीं राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर और उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की स्थिति रहेगी। साथ ही, दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के एक्टिव होने से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ओडिशा में भी कोहरे की स्थिति

ओडिशा में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दिन की शुरुआत में दृश्यता में कमी आ सकती है। मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। तापमान में कभी तेजी तो कभी आसमान में बादल छाए रहने से स्थिति अस्थिर बनी हुई है। बुधवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिनभर साफ आसमान और धूप रही, लेकिन हवा के कारण ठंडक बनी रही।

इन राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • बिहार
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • मेघालय

हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, शेष भारत में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने का अनुमान है, हालांकि गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से कम तापमान रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा और प्रदूषण की समस्या

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार की सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा, और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर कम होने की बजाय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, और दिल्ली के 17 इलाकों का AQI 300 के पार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई