GUN SHOT: बॉर्डर में अवैध तरीके से घुस रहे युवक पर सेना ने चलाई गोली

दिल्ली। बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसे एक भारतीय युवक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को भारत लौटते वक्त गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। युवक को तुरंत अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि युवक का नाम अख्तर जमाल रोनी है। वह सोमवार को बांग्लादेश में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए गया था। मंगलवार को वह और एक महिला वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन उन्होंने सीमा की फेंसिंग काटकर भारत में घुसने की कोशिश की।

सुरक्षा बलों की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुके, जिसके बाद जवानों ने दोनों पर गोली चलाई। युवक को गोली लगी, जबकि महिला पास के गांव में भाग गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के पुटिया गांव के निवासी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई