Tragic road accident: कृषि विभाग के उप संचालक की मौत, ड्यूटी पर जाते समय हुए दुर्घटना का शिकार

Tragic road accident (प्रतापपुर) : ड्यूटी पर जा रहे बलरामपुर जिले के कृषि विभाग के उप संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वाहन चालक लेखापाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उप संचालक की बोलेरो गाड़ी के पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिकारी-कर्मचारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उप संचालक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, बलरामपुर जिले के कृषि विभाग में पदस्थ उप संचालक शिव कुमार प्रसाद सोमवार को विभाग में पदस्थ लेखापाल पन्नालाल यादव के साथ ड्यूटी पर बोलेरो वाहन से बलरामपुर जा रहे थे। वाहन को लेखापाल चला रहे थे। इस दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गणेशपुर जंगल में उप संचालक की तेज रफ्तार बोलेरो से चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि वाहन सवार उप संचालक और लेखापाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई