Playing with the future: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, विनर्स वैली स्कूल 31 मार्च से बंद की घोषणा

Playing with the future (बिलासपुर) : जरहाभाठा और ओमनगर के पालकों के लिए एक बड़ा झटका लगा है। विनर्स वैली हायर सेकेंडरी स्कूल ने अचानक घोषणा की है कि 31 मार्च 2025 के बाद स्कूल स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस फैसले से 300 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे, जिनमें 90 से अधिक आर.टी.ई. के बच्चे शामिल हैं। पालकों ने इस फैसले पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और उन्हें किसी अन्य विद्यालय में आर.टी.ई. के तहत दाखिला दिलाने की व्यवस्था की जाए। जरहाभाठा, ओमनगर और आसपास के क्षेत्रों में अभिभावकों के बीच हलचल मच गई है।

व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पालकों को सूचना मिली कि विनर्स वैली हायर सेकेंडरी स्कूल 31 मार्च के बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। अचानक आई इस खबर से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में आ गया है, खासकर वे बच्चे जो आर.टी.ई. योजना के तहत इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। पालकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को एकाएक स्कूल से बाहर करने से इन बच्चों के भविष्य का क्या होगा । उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इन बच्चों को जल्द से जल्द किसी अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाए ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई