Gold price broke record: सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड, आम बजट से पहले सोने और चांदी के दाम में तेज़ी, 82 हजार रुपए पार सोने का दाम

Gold price broke record:आज (31 जनवरी) भारत में सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 862 रुपए बढ़कर 82,165 रुपए हो गया है, जबकि गुरुवार को 10 ग्राम सोने का दाम 81,303 रुपए था।

चांदी की कीमतों में भी आज बढ़ोतरी रही। चांदी का भाव 993 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 92,184 रुपए प्रति किलो थी। गौरतलब है कि चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल अब तक सोने की कीमत में कितना इज़ाफा हुआ?

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब तक 6,003 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 31 दिसंबर को 86,017 रुपए था, जो अब 7,160 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गया है।

प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 77,450 रुपए, 24 कैरेट सोना 84,480 रुपए।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 77,300 रुपए, 24 कैरेट सोना 84,330 रुपए।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 77,300 रुपए, 24 कैरेट सोना 84,330 रुपए।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 77,300 रुपए, 24 कैरेट सोना 84,330 रुपए।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 77,350 रुपए, 24 कैरेट सोना 84,380 रुपए।

सोने की कीमतों में तेजी के 5 प्रमुख कारण:

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जिससे लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी, जो सोने को महंगा बना रही है।
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प के आने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़े हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा।
अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में कटौती, जिससे सोने की मांग बढ़ी।
महंगाई में वृद्धि, जिससे सोना एक सुरक्षित निवेश बन गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई