champions trophy 2025: पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले लगा बड़ा झटका, प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट केंसल

champions trophy 2025 (नई दिल्ली) : इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत किसी समारोह के बिना होगी, क्योंकि ICC इवेंट से पहले होने वाली कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होने जा रहा है। पाकिस्तान मेजबान देश है, जबकि भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मैच दुबई में खेलेगी। इस इवेंट को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तगड़ी तैयारी में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लाहौर और कराची के स्टेडियमों को तैयार करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच PCB ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। साथ ही टूर्नामेंट से पहले होने वाली कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और आधिकारिक फोटोशूट भी नहीं होगा। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार PCB ने ओपनिंग सेरेमनी और अन्य कार्यक्रम रद्द करने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें वक्त पर पाकिस्तान नहीं पहुंच पाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. वहीं इंग्लैंड की टीम भारत में टी20 और वनडे सीरीज खेल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई